फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Mon, 28 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बौगाड़ पांखू के छुरमल मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई है। भागवत कथा का आयोजन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह कार्की कर रहे हैं। कथावाचक चंद्रशेखर पाठक ने लोगों को भागवत कथा सुनने से मिलने वाले फलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भागवत कथा से लोक कल्याण होता है। सारे अरिष्ट दूर होते हैं। सिर्फ सुनने मात्र से ही कई पापों का निवारण हो जाता है। भागवत कथा सात दिन तक चलेगी। चार अप्रैल को हवन और भंडारे के साथ समापन होगा। भागवत को संपन्न कराने में तारा चंद्र पाठक, केदार दत्त पाठक, कैलाश चंद्र उप्रेती, दिनेश चंद्र उपाध्याय, ललित पाठक, ठाकुर दत्त पाठक, जगदीश चंद्र पाठक, केवलानंद पाठक, पीतांबर पाठक आदि सहयोग दे रहे हैं। कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें