फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए यूपीसीएल कर रहा है स्पेशल मानिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना काल में लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए यूपीसीएल विशेष निगरानी कर रहा है। किसी भी स्थान पर शिकायत मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मौसम में खराबी के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति मेें दिक्कतें हुई थी। यूपीसीएल ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मौके पर जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई है। खराब मौसम के बावजूद यूपीसीएल कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। विगत 16 और 17 अप्रैल को केबल फुंकने से कनालीछीना क्षेत्र में 36 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। यूपीसीएल कर्मियों ने शिकायत मिलते ही केबल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल का कहना है कोविड काल में लोगों को विद्युत समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए स्पेशल मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से शिकायत मिल रही है तुरंत समाधान किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ सब स्टेशन से होती है जाजरदेवल को बिजली की आपूर्ति
पिथौरागढ़। आईटीबीपी जाजरदेवल को पिथौरागढ़ सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। पहले यहां कनालीछीना सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई की जाती थी। यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद से आईटीबीपी जाजरदेवल को पिथौरागढ़ सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र के 50 घरों में तीन दिन से बिजली गुल
अस्कोट(पिथौरागढ़)। ग्राम सभा रसगाड़ी में तीन दिन से बिजली नहीं है। इससे क्षेत्र के 50 घरों के लोग बेहद परेशान हैं। पूर्व ग्राम प्रधान तारा सिंह बिष्ट ने बताया कि दो मई से बड़ी गांव में स्थित ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इस वजह से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से मचौरा, चमोता, गदाली, सैंथल, तल्ली गदाली, बड़ी गांव तोक के लोग परेशान हैं। उनके मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली संबंधी कार्य भी लंबित हैं। यूपीसीएल के जेई कुंदन आर्या ने बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंका है। ठेकेदार को सूचना दे दी गई है। ट्रांसफार्म एक दो दिन में ठीक कर बिजली सुचारु कर दी जाएगी। (संवाद)
मुवानी में बिजली कटौती से लोग परेशान
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्राम प्रधान गोदावरी बम का कहना है कि बिजली कटौती से लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यूपीसीएल से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें