फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाई गंगोली पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

Fri, 08 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री गणाई गंगोली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर संवाद किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री से अल्मोड़ा-बाड़ेछीना-सेराघाट-राईआगर-बेरीनाग-थल-अस्कोट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की। वहीं क्षेत्र के लोगों ने मुख्य बाजार में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए बाईपास बनाने को कहा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यहां मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत,जेपी चन्याल, गोविंद पंत, हेमंत उपाध्याय, अभिषेक वर्मा, रघुवीर बनकोटी, अभिषेक बनकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें