पिथौरागढ़। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दो दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ के आदि कैलाश पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 11:45 बजे गुंजी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक वह ज्योलिंगकांग में आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन करेंगे। शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री नाभी पहुंचेंगे। गुंजी में उनका रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन सोमवार सुबह आठ बजे वह गुंजी से देहरादून के लिए रवाना होंगे। संवाद