फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्विज में उमेश नेगी ने मारी बाजी

Tue, 03 Mar 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विज्ञान भारती देवभूमि विज्ञान समिति की ओर से केएसआर अटल उत्कृष्ट जीआईसी थरकोट बालाकोट में एक दिवसीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और फिर शीर्ष छह टीमों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी हुई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा नौ के उमेेश नेगी ने प्रथम, रोशन तिवारी ने द्वितीय और कक्षा 8 के रविंद्र नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 30 प्रतिभागियों में से विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यहां प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें