फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसपी रेखा यादव ने जिले में होली और रमजान पर्व को सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्वों के चलते पूरे जिले में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस और टैक्सी स्टैंड सहित सीमा क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है। बैरियर लगाकर वाहनों की सघन तलाशी करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले के लिए पुलिस सतर्क है। पूरा मंदिर परिसर और मेला रास्ते पर कैमरे लगाए गए हैं। तीन अस्थायी थाने बनाकर क्षेत्र को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में कर्मियों की जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें