फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन एक सप्ताह से खराब है। जिस कारण अस्पताल में लोगों के अल्ट्रासाउण्ड नहीं हो पा रहे हैं। इससे परेशान रोगी निजी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब चल रही है, जिस कारण यहां लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण रोगी प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इससे लोगों की जेबों पर अतिरिक्त भार भी पड़ रहा हैै। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में सीमांत जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ---:: - "अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी थी। जिस कारण वो खराब हो गई है। शासन को मशीन खराब होने की सूचना दे दी है। शीघ्र मशीन को ठीक कर लिया जाएगा।" डॉ. एसएस खड़ायत, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें