फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वनराजि बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया यूथ सोसायटी ने

विज्ञापन
वनराजि बच्चों को पाठ्य सामाग्री सौपते यूथ सोसाइटी के सदस्य। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संजू पंत (संवाद), डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जंगलों में रहने वाली आदिम वनराजि जाति के बच्चे मुख्यधारा में आने के लिए पढ़ाई की ओर बढ़ रहे है। ऐसे ही सात वनराजि बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा यूथ सोसायटी ने उठाया है। यूथ सोसायटी के अध्यक्ष सुनील पंत ने बताया कि वनराजि क्षेत्र मदनपुरी, कूटा-चौरानी के सात बच्चे हाईस्कूल व जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं में पढ़ रहे है। इस बार कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते इन बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के लिए कापी किताब खरीदने की हालत में भी नही थे। इन सब बच्चों के माता पिता मजदूरी करके अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्चा चलाते थे। पंरतु लॉकडाउन के कारण मजदूरी बंद होने से इन बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री खरीदना भी मुश्किल हो गया था। यूथ सोसायटी ने इन बच्चों के लिए कापी किताब खरीदकर इन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया। यूथ सोसायटी की इस मुहिम में कनालीछीना निवासी व वर्तमान में बंगलुरू में रहने वाले जितेश उपाध्याय व पंकज सिह खोलिया वरिष्ठ सहायक की मदद से इन सातों बच्चों के लिए कापी किताब खरीदी। ग्राम प्रधान महेश कन्याल, धर्मेद्र टोलिया, प्रकाश बोरा की मौजूदगी में इन बच्चों को कापी किताब सौपी गई। फोटो- वनराजि बच्चों को पाठ्य सामाग्री सौपते यूथ सोसाइटी के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें