फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ में नहीं लग पा रहा अल्ट्रासाउंड शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण जिला महिला अस्पताल और जिले के प्राइवेट अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में लॉकडाउन के कारण जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन लगने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पाया है। इससे गर्भवती महिलाएं और परिजन परेशान हैं। लोगों का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। बता दें कि पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आकर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। सीएमओ डा. उषा गुंज्याल का कहना है कि लॉक डाउन के कारण अल्ट्रासाउंड शिविर लगाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें