फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सफेद हाथी बना सचल चिकित्सा वाहन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खड़ा सचल चिकित्सा वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पिछले कई सालों से सचल चिकित्सा वाहन खड़ा है। बावजूद इसके इसे चलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के उद्देश्य से सचल चिकित्सा वाहन खरीदा था। इसमें एक्सरे और ब्लड टेस्ट के भी सुविधा है। लोगों को घर के पास ही तमाम चिकित्सकीय सुविधा मिल जाती थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण यह वाहन पिछले कई सालों से खड़ा है। आलम ये है अब ये वाहन पूरी तरह जर्जर हाल हो गया है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि सरकार सीमांत क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सचल चिकित्सा वाहन की मदद से शिविर लगाने की मांग की है। ------- कोट स्टाफ की कमी के कारण सचल चिकित्सा वाहन का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। -उषा गुंज्याल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें