फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी गंगोलीहाट की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, निराश होकर लौटीं 174 महिलाएं

विज्ञापन
गंगोलीहाट में अल्ट्रासाउंड के लिए पंजीकरण करने को कतार में खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई। रविवार को केवल एक अल्ट्रासाउंड हुआ। मशीन में खराबी आने के कारण 174 महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार दूसरे रविवार को अल्ट्रासाउंड करने के लिए सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचे। अल्ट्रासाउंड के लिए 175 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। एक महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। मशीन में आई खामी को दूर करने के लिए एक साफ्टवेयर इंजीनियर को बुलाया गया लेकिन मशीन ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं को निराश होकर घरों को लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब अल्ट्रासाउंड मशीन में आई खराबी को दूर करने के लिए मशीन को बाहर भेजा जाएगा। इसके बाद ही अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें