फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में राज्य सरकार का पुतला दहन करते उक्रांद कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यूकेएसएसएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सीबीआई जांच नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संसदीय बोर्ड के सदस्य और राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर कापड़ी के नेतृत्व में बुधवार को उक्रांद कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है जो अब पूरी जांच को दबाना चाहती है।
अब तक एसटीएफ के हाथ बड़ी मछलियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के तार यूपी सहित कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। इसलिए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच जरूरी है। इस दौरान गिरीश जोशी, मदनमोहन पोखरिया, दिलीप धामी, निर्मल चौधरी, चंद्र प्रकाश कोहली, महेश पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें