फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऑलवेदर सड़क की बदहाली पर गरजी यूकेडी, किया प्रदर्शन

Sun, 05 Oct 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ऐंचोली तिराहे में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑलवेदर सड़क की बदहाली के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई यह सड़क आए दिन बंद हो रही है। नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में गड्ढों से यात्रियों का स्वागत हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र की यह बदहाल सड़क केंद्र और प्रदेश सरकार के दावों की हकीकत बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने ऐंचोली तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑलवेदर सड़क बनाने के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। स्थिति यह है कि हर मौसम में यह सड़क बंद हो रही है। स्वाला में आए दिन सड़क बंद होने से चंपावत के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के लोग परेशान हैं। सब्जी, राशन सहित अन्य सामान की आपूर्ति लड़खड़ाने से दोनों जिलों में महंगाई बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री आए दिन अपने गृह क्षेत्र के दोनों जिलों में पहुंचते हैं लेकिन बदहाल सड़क की सुध नहीं ले रहे हैं। सिर्फ हवाई बातें कर जनता को धोखा दिया जा रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ऑलवेदर सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो यूकेडी ऐंचोली तिराहे पर धरना शुरू कर देगी। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष राम सिंह, जिला सैनिक संगठन अध्यक्ष हेमंत बोहरा, राजीव मेहता, आनंद मल्ल, जगत मेहता, मदन मोहन पोखरिया, हरिओम सिंह मुनौला, हरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें