फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूकेडी ने फूंका सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला

Thu, 15 Oct 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्या मामले में गौतम का नाम सामने आने पर यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ जांच रोकने के लिए उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसे उत्तराखंड की बेटियों का अपमान बताया गया।
यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन कार्यालय के बाहर हुआ। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में गौतम के नाम की जांच की मांग की। उनकी नियुक्ति को प्रदेश की हर बेटी का अपमान बताया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति वापस लेने की मांग की। यूकेडी ने चेतावनी दी कि जांच न होने पर वे जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में जगत मेहता, हीरा बल्लभ भट्ट, मदन पोखरिया, गिरीश जोशी, प्रेम सिंह बोरा, गोविंद सिंह बिष्ट, नैना बिष्ट, किरन वल्दिया, राधिका, राजेश्वरी धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें