फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उफ्फ! ऐसी मौत किसी को न आए

Wed, 20 Mar 2024 09:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नारायण सिंह (फाइल फोटो )
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बकरी चराने गए व्यक्ति की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गूटी गांव के नारायण सिंह (53) मंगलवार को बकरी चराने जंगल गए थे। गांव के पूर्व प्रधान दुर्गा सिंह बिष्ट ने बताया कि नारायण सिंह के घर नहीं लौटने पर बुधवार को ग्रामीणों की टीम उनकी खोजबीन में गई। उनके मोबाइल पर लगातार घंटी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। बाद में उनका शव दुर्गम चट्टान के बीच एक पेड़ पर अटका दिखा। शव को वहां से निकालना संभव नहीं था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना नाचनी थाने को दी। थानाध्यक्ष अंबी राम ने अस्कोट से एसडीआरएफ बुलाई और मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों के सहारे एसडीआरएफ के जवानों ने शव को निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे क्षेत्र में बहुत तेज आंधी चली थी। उन्होंने अंदेशा जताया है कि इसी दौरान नारायण सिंह चट्टान से गिर गए होंगे और शव पेड़ पर अटक गया होगा। ग्रामीणों ने गरीब मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें