पिथौरागढ़ के सिल्थाम बैंक रोड में लगा जाम। संवाद
पिथौरागढ़। सिल्थाम के बैंक रोड में दो वाहन सवार मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने जाम खोला।
बृहस्पतिवार देर शाम बैंक रोड में सिल्थाम की ओर जा रही कार और ऊपर की ओर आ रही कार चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। बीच सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने विवाद कर रहे युवकों को समझाकर मौके से भेजा। इसके बाद जाम खुला। संवाद