फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो वाहन सवार आपस में भिड़े, बैंक रोड में लगा जाम

Fri, 01 Aug 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिल्थाम बैंक रोड में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सिल्थाम के बैंक रोड में दो वाहन सवार मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम बैंक रोड में सिल्थाम की ओर जा रही कार और ऊपर की ओर आ रही कार चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। बीच सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने विवाद कर रहे युवकों को समझाकर मौके से भेजा। इसके बाद जाम खुला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें