फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त दो टिप्पर पुलिस ने कब्जे में लिए

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ऐंचोली में पकड़े गए अवैध रेत ढोते टिप्पर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 पुलिस ने ऐंचोली दो अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे दो टिप्पर कब्जे में ले लिए। टिप्पर चालकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके में छोड़ा गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह ऐंचोली पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान घाट की ओर से रेत/डस्ट लेकर आ रहे दो टिप्पर रोके गए। दोनों टिप्परों के चालक खनन सामग्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके।

इस पर खनन सामग्री से भरे दोनों वाहन धारा 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के तहत कब्जे में ले लिए, जबकि चालक गोविंद और महेश के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। बाद में दोनों को निजी मुचलके में छोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान में कांस्टेबल कैलाश फर्त्याल, सुनील कुमार, विनोद यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें