थल(पिथौरागढ़)। राजस्व पुलिस ने अवैध रूप से रेत से भरे दो ट्रक पकड़कर सीज कर दिए हैं। क्षेत्र में एसडीएम डीडीहाट केएन गोस्वामी के निर्देश पर अवैध खनन सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार तड़के राजस्व उपनिरीक्षक मुवानी हेमंत कुमार, देवलथल विपिन कापड़ी, अलगड़ा संजय खड़ायत ने रामकोट बुंगाछीना के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेत लेकर पिथौरागढ़ जा रहे दो पिकअप वाहन यूके 04 यूए 0540 और यूके 05-3626 रोककर कागजात मांगे गए। लेकिन वाहन चालक रेत संबंधी कागज नहीं दिखा पाए। दोनों वाहनों को सीज कर थल थाने के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद