पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 144 पव्वे और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दी है।
धारचूला में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 144 पव्वे और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी की टीम ने जाखनी तिराहा और एपीएस तिराहा के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक कार से 144 पव्वे के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ सूरज उर्फ सतीश चंद्र जोशी थरकोट निवासी को गिरफ्तार किया। वहीं एसएचओ धारचूला विजेंद्र शाह के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने तवाघाट पुल के पास चेकिंग अभियान चलाकर दुकान संचालक जमन लाल वर्मा खेला निवासी को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है।