फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रीष्मकालीन सत्र में यूओयू के दो नए पाठ्यक्रम शुरू

Sun, 05 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन सत्र से दो नए प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक नया व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर में विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर जोशी ने बताया कि इस सत्र से भगवद्गीता अध्ययन और मानवाधिकार विषयों में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट होम स्टे मैनेजर पाठ्यक्रम भी आरंभ किया गया है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, बीसीए, बीबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें