फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां धौलीगंगा के पावर हाउस से धारचूला लौट रहा विंगर वाहन रविवार की रात करीब 9.55 बजे तपोवन के पास असंतुलित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। यदि वाहन थोड़ा और पलटता तो सीधे महाकाली में समा जाता। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया है। यह वाहन धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट में किराए में लगा हुआ था।
विज्ञापन


घायलों को खाई से निकालने में पुलिस और प्रशासन की टीम को रात के एक बजे तक मेहनत करनी पड़ी। जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात वाहन (यूके 04 पीए 1266) पावर हाउस से धारचूला को लौट रहा था, तभी वह तपोवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में हर सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह निवासी गर्गुवा, खम बहादुर (30) पुत्र मनबहादुर निवासी नेपाल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल केपी शर्मा (40) पुत्र भोगीलाल निवासी एनचपीसी कालोनी धारचूला को जिला अस्पताल भेजा गया। वाहन चालक त्रिलोक सिंह (27) पुत्र आन सिंह निवासी धारचूला को मामूली चोट आई हैं। एक अन्य घायल रजत सिंह (27) पुत्र देव सिंह निवासी ग्वालगांव को धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वाहन को खाई में गिरते हुए आसपास के गांव के लोगों ने देख लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर राहत तथा बचाव में जुट गए। तहसील मुख्यालय से एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल, थाना प्रभारी अजय साह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम आधी रात के बाद तक जारी रहा। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें