डीहाट में गैस गोदाम का निरीक्षण करतीं एसडीएम खुशबू पांडे। संवाद
बेड़ीनाग/डीडीहाट। एसडीएम खुशबू पांडे ने बेड़ीनाग और डीडीहाट गैस गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी और केएमवीएन कर्मियों को रसोई गैस के स्टॉक का पूरा विवरण रखने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व की टीम ने छापा मारकर ओगला में एक होटल से दो घरेलू सिलिंडर जब्त कर संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। बेड़ीनाग के चौकोड़ी और उडियारी बैंड क्षेत्र के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में भी छापा मारा गया। इस मौके पर तहसीलदार वतन गुप्ता, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल, राजस्व उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे, गैस प्रबंधक भाष्करानंद पंत आदि मौजूद रहे। संवाद