फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो डॉक्टरों ने महिला को लूटा, गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो डॉक्टरों ने एक महिला से लूटपाट की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी एसटीएच में तृतीय वर्ष का एमबीबीएस छात्र जबकि आरोपी युवती ने रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री ली है। आरोपियों से लूटा गया गहन भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ केएस रावत ने बताया कि बीते मंगलवार को एक महिला ने शिकायत दी कि खेत में जाते समय बाइक सवार एक युवक और युवती ने किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। सुनसान जगह होने पर दोनों ने उसके गले से सोनी की दो माला झपट ली और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गोरी नदी पुल के पास बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया और सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार लिया। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी मिला। आरोपियों में दिल्ली निवासी सन्नी सिंह (25) और पिथौरागढ़ के चिफलतरा, तोली हाल निवासी नैनीताल हिमानी बोरा (23) हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक हल्द्वानी एसटीएम में तृतीय वर्ष का एमबीबीएस छात्र है जबकि युवती ने रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री प्राप्त की है। दोनों प्रेमी हैं जो घूमने के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे थे। दोनों के पास पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने जौलजीबी पहुंचकर महिला के साथ लूटपाट की। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें