फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के दो डाक्टरों को मिला सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के नाक, कान, गले और हड्डी संबंधी मरीजों को फिर से इलाज के लिए बाहर नही जाना होगा। अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र पुनेड़़ा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ.केएस मेहता को सरकार ने पुनः सेवा विस्तार दिया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचएस खड़़ायत ने बताया कुछ माह पहले दोनों डाक्टरों की संविदा की अवधि समाप्त हो गई थी। शासन को दोनों डाक्टरों के सेवा विस्तार के लिए पत्र भेजा गया था। शासन से मिले आदेश के बाद दोनों डाक्टरों को 28 फरवरी 2021 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। सेवा विस्तार मिलने के बाद सोमवार को दोनों डाक्टरों ने अस्पताल आकर मरीजों को देखा। डाक्टर न होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें