फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और दस्त से तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से लगे ओढ़ गांव में तीन साल के बच्चे की बुखार और दस्त से मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट के लोहार गांव निवासी गांव निवासी मनोज कुमार का तीन साल का लड़का शिवांशु अपने माता पिता के साथ रिश्तेदारी में ओढ़ गांव गया था। उसे तेज बुखार व पेचिश की शिकायत थी। सोमवार की दोपहर 12 बजे शिवांशु को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास किया। परंतु बच्चे को बचा न सके। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें