फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में 108 एंबुलेंस में हुए दो प्रसव

Fri, 26 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव के बाद नवजात शिशु। स्रोत: 108
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैंप संस्था की ओर से संचालित 108 आपातकालीन सेवा में डीडीहाट एंबुलेंस में शुक्रवार रात दो सुरक्षित प्रसव हुए। जीआईसी वार्ड निवासी सुभाष राम की पत्नी अनीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। 108 एंबुलेंस से डीडीहाट सीएचसी लाते समय रात लगभग 1:48 बजे एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ। ईएमटी भूपेंद्र सिंह बसेड़ा और उनके साथ चालक बिजेंद्र धनिक ने डीडीहाट बाजार में एंबुलेंस को सड़क किनारे लगा कर सुरक्षित प्रसव करवाया। इसमें कन्या ने जन्म लिया। जच्चा-बच्चा को प्रसव के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में दूनाकोट खेतार कन्याल निवासी रघुवीर की पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 को फोन किया। डीडीहाट सीएचसी लाते समय लक्ष्मी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी भूपेंद्र सिंह बसेड़ा और चालक बिजेंद्र सिंह धनिक ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें