फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में हुई दो मौतों की उच्च स्तरीय जांच की जाय

विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई दो महिलाओं की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन दिन में दो महिलाओं की मौत से सरकार की मातृ-शिशु कल्याणकारी योजनाओं की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार मातृ और शिशु सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर रही है। कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। दूसरी ओर तीन दिन के भीतर अस्पताल में दो महिलाओं की मौत हो गई।
बजेटी निवासी संगीता और बागेश्वर के नरगोली निवासी रेनू रौतेला की मौतों के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने बीडी पांडेय जिला अस्पताल में पीएमएस की तैनाती को लेकर चल रहे प्रकरण पर भी नाराजगी जताई। कहा कि नए पीएमएस की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में चल रही तनातनी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक लुंठी, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह, कनिष्ठ प्रमुख रोहित कोहली, पूर्व सभासद भुवन जोशी, उत्तम सिंह, प्रकाश देवली, मन्नू ठकुराठी, शहबाज खान, जावेद खान, अनिल जोशी, जगदीश बिष्ट, आशीष हावर्ड, कार्तिक खर्कवाल, राजेश शर्मा, बाब कन्याल, दीपक बोहरा, नीरज मेहता, नंदू सोरागी, रजत विश्वकर्मा, आशीष, सभासद राधा सूंठा, कमल सूंठा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें