गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन ग्राम झलतोला, गंगोलीहाट में भारतीय बीज सहकारी लि. दिल्ली के अधिकारियों ने भ्रमण कर मडुवा, झंगोरा और काले भट्ट का सर्वेक्षण किया। टीम में बीबीएसएसएल के डॉ. टी. जयशंकर, ए.अग्निहोत्री, आईएफएफसी के सीनियर कोऑर्डिनेटर देश दीपक यादव, कृषि विशेषज्ञ सुब्रत पात्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन जोशी शामिल थे। सामाजिक कार्यकर्ता ममता बोरा ने इसमें सहयोग किया। भ्रमण से क्षेत्र में बीज उत्पादन के कार्य को प्रोत्साहित किए जाने की उम्मीद है। संवाद