फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुलिस ने स्कूल बस से पकड़ी दो पेटी शराब और चार पेटी बीयर, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।

सार

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूल की बस को रोककर चेक किया तो बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बस में सवार ग्यारह देवी निवासी गौरव अधिकारी, ग्राम विषाड़ पट्टी सुकौली निवासी कमल कुमार, थरकोट पट्टी थरकोट निवासी भरत सिंह रावल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास स्कूल बस से अवैध शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार तीन लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने स्कूल बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद की है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जौलजीबी पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐंचोली बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल की बस को रोककर चेक किया तो बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बस में सवार ग्यारह देवी निवासी गौरव अधिकारी, ग्राम विषाड़ पट्टी सुकौली निवासी कमल कुमार, थरकोट पट्टी थरकोट निवासी भरत सिंह रावल को शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें...Earthquake: रुद्रपुर में भूकंप के झटके लगते ही अपनी जान बचाने के लिए दौड़ी युवती, दो मंजिला छत से नीचे गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जौलजीबी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पावर हाउस के पास से छोरीबगड़ निवासी उत्तम सिंह धामी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में ऐंचोली चौकी के कांस्टेबल पंकज पंगरिया, होशियार सिंह, राजेंद्र शाह शामिल थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें