पिथौरागढ़/धारचूला। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर सीओ राजन सिंह रौतेला और विमल कुमार आचार्य के संयुक्त निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। 29 जनवरी की शाम को धारचूला थाना पुलिस, एसओजी/एडीटीएफ ने धारचूला के आर्मी तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान प्रेम सिंह ठेकरे निवासी दार्चुला नेपाल को 4.522 किलो और पदम सिंह ठेकरे को 3.158 किलो चरस के साथ पकड़ा। पकड़ी गई चरस की कीमत 13.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
दोनों के खिलाफ धारचूला थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बड़ी मात्रा में चरस पकड़ने पर एसपी ने टीम को 2500 की धनराशि पुरस्कार में देने की घोषणा की है। टीम में एसओजी प्रभारी हेम तिवारी, धारचूला थाना के एसआई विजय कुमार, एसओजी के संदीप चंद, अशोक बुदियाल, भुवन पांडेय, मनीष कुमार, महेंद्र कुमार, आन सिंह थे।