फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर फिर दो घंटे तक फंसे रहे वाहन

Thu, 18 Jan 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर मटेला बैंड के पास फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाट से गुरना तक हो रहे बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार को मटेला बैंड के पास मलबा गिरने से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। प्रशासन ने सुबह 11 से अपरान्ह 2 बजे तक वाहनों की आवाजाही पहले से ही बंद कर रखी है, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे ही इस सड़क पर मलबा गिर गया। इस कारण वाहनों को सड़क खुलने तक दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। निर्माण एजेंसी ने हालांकि सड़क पर धूल को बैठाने के लिए रोज पानी का छिड़काव शुरू किया है, लेकिन निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे पर रोक के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं, प्रशासन ने यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है कि सुबह 11 से अपरान्ह 2 बजे तक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान सड़क पर गिरा मलबा हटाने का काम किया जाएगा।

इधर, पिछले कुछ दिनों से निर्धारित समय से पहले एवं बाद में मलबा गिरने के कारण यात्री और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि जिस समय यातायात संचालन की अनुमति है, उस समय किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाई जाए। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा, हल्द्वानी, गंगोलीहाट, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट से पिथौरागढ़ को आने वाले वाहन और पिथौरागढ़ से इन स्थानों को जाने वाले वाहन मटेला बैंड पर फंसे रहे। अलबत्ता डीएम सी रविशंकर के आदेश पर मलबा निस्तारण डंपिंग जोन में ही किया जा रहा है। डीएम ने कहा है कि नियमों के खिलाफ काम होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें