फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुलखाली में बसाया जाएगा नया बस्तड़ी

Fri, 29 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
विज्ञापन
नया बस्तड़ी के लिए जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया बस्तड़ी बसाने की मुहिम को शुक्रवार को उस समय नई ताकत मिली जब जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, विधायक मयूख महर ने अधिकारियों की टीम के साथ बस्तड़ी का दौरा किया और लोगों की आम सहमति से ठुलखाली नामक स्थान पर नए मकानों के निर्माण को हरी झंडी दे दी। ठुलखाली में बस्तड़ी वालों की 30 नाली नाप जमीन है। उससे लगी वर्ग-4 की जमीन को प्रशासन गांव वालों के नाम पर ट्रांसफर करेगा।
विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि अस्कोट के अधिशासी अभियंता से कहा कि ठुलखाली में जमीन का समतलीकरण करें। जल संस्थान से पानी के कनेक्शन देने और विद्युत विभाग से बिजली की लाइन खींचने को कहा गया है। बस्तड़ी के लोगों के सुझाव पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने बिना किसी संकोच के हामी भर दी। अब जल्दी ही मकानों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

डीएम ने कहा कि ठुलखाली में जमीन के कागजात तहसीलदार पीसी पंत और राजस्व उपनिरीक्षक गिरजा शंकर तैयार करेंगे। इस काम में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। इससे पहले बस्तड़ी गांव के लोगों ने खुद ही जमीन का चयन कर प्रशासन को पत्र दिया था। विधायक महर ने कहा कि जल्द ही मकानों के लिए पैसा आ जाएगा। बस्तड़ी निवासी शंकर दत्त भट्ट ने अधिकारियों को जमीन की स्थिति बताई। पूरी टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को यह तय हो चुका है कि नया बस्तड़ी अब कहां पर बसाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम मोहम्मद नासिर, पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, तिलक जोशी, शंकर खड़ायत, ऋषेंद्र महर आदि थे।
विज्ञापन


नया बस्तड़ी नाम से ही होगा राजस्व ग्राम
जिस ठुलखाली में नया बस्तड़ी बसाया जाएगा, उसका नाम ही नया बस्तड़ी होगा। यही नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होगा और इसी नाम से यह राजस्व ग्राम जाना जाएगा। डीएम ने लोगों के इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है और कहा कि इस व्यवस्था में प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी देने की गुजारिश
बस्तड़ी के लोगों ने मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की रिपोर्ट जल्द देने की मांग की है, ताकि बीमा के क्लेम प्राप्त किए जा सकें। बस्तड़ी निवासी शंकर दत्त भट्ट ने डीएम के सामने यह मुद्दा रखा। डीएम ने कहा कि लापता लोगों का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें