फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजरदेवल, बस्ते और बेड़ीनाग में जाम की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल, बस्ते और बेड़ीनाग में हर रोज लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के नो पार्किंग जोन में खड़े रहने के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बस्ते क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने के कारण भारी वाहन नहीं निकल सके। इस कारण 20 मिनट से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इससे आधा किमी तक छोटे, बड़े यात्री वाहन फंस गए।
बस्ते, जाजरदेवल क्षेत्र में टैक्सी चालक सड़क के दोनों ओर वाहनों को पार्क कर दे रहे हैं, जिस कारण बड़े वाहन पास नहीं हो पा रहे हैं। जाम लगने के कारण यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इधर बेड़ीनाग में भी हर रोज लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को बाजार में दिन भर जाम लगा रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें