फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ठंड में परेशानी, पांच से छठे दिन मिल रहा सौ से डेढ़ सौ लीटर पानी

Wed, 13 Dec 2023 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टनकपुर की क्षतिग्रस्त गूल। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड के मौसम में भी क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते 15 हजार की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों को पांचवें से छठे दिन बमुश्किल सौ से डेढ़ सौ लीटर पानी ही मिल पा रहा है। परेशान लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 2.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना से मात्र 0.1 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। मानक के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 60 लीटर पानी की आवश्यकता होती है लेकिन यहां लोगों को सीमित मात्रा में ही पानी उपलब्ध हो पा रहा है।
14 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह पेयजल योजना 15 हजार की आबादी की प्यास नहीं बुझा पा रही है। नया बाजार क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं के बाद भी पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौले-धारों से पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम के समय नौले और धारों के आसपास पाला गिरा रहता है। ऐसे में पानी जुटाना महिलाओं और बच्चों के लिए काफी परेशानी भरा होता है।
विज्ञापन

कोट
गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना से वर्तमान में मात्र 0.1 एमएलडी पानी मिल रहा है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए 2.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। मांग के अनुसार कम पानी मिलने से समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। - महेश रौतेला, अवर अभियंता, जल संस्थान बेड़ीनाग।

टनकपुर में दो माह से खराब है गूल, ज्ञापन भेजा
चंपावत। टनकपुर में ककरालीगेट पर टूटी गूल की मरम्मत नहीं होने से काश्तकार परेशान है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है।
ग्रामीण राम सिंह सहित अन्य काश्तकारों का कहना है कि आमबाग-ककरालीगेट की गूल दो माह से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत के लिए अक्तूबर में टनकपुर के एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया था लेकिन इस पत्र पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे लीची, आम, कटहल सहित अन्य खेती प्रभावित हो रही है। वहीं नलकूप खंड के ईई कवींद्र पंत का कहना है कि गूल को ठीक करने के जेई को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गूल ठीक करा ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें