फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचरेत गांव में पति-पत्नी और मासूम बेटी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
बेड़ीनाग का चचरेत गांव। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। यहां चचरेत गांव में दंपती और उनकी 17 माह की मासूम बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का शव फंदे से झूलता मिला जबकि पत्नी और मासूम बेटी के शव बिस्तर पर पड़े थे।
विज्ञापन

चचरेत गांव निवासी चंचल सिंह मेहरा (30) पुत्र नारायण सिंह मेहरा दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी पत्नी सरिता (22) और 17 माह की बेटी गीतांजलि चौकोड़ी में रहते थे। चंचल तीन-चार दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था।
शुक्रवार सुबह जब वे लोग देर तक नहीं जागे तो आसपास के लोगों ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि चंचल सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि सरिता और उसकी बेटी के शव बिस्तर पर पड़े थे।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सरिता के मायके वाले भी पहुंच गए।
उसके पिता चंद्र सिंह अधिकारी और चाचा आनंद सिंह ने परिवार के ही कुछ लोगों पर चंचल से रंजिश रखने और उसके पूरे परिवार की हत्या करने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेज दिया है।
गांव में रोज के झगड़ों के कारण पत्नी और बेटी को मायके में रखा था चंचल ने
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चचरेत गांव निवासी चंचल सिंह का विवाह 2015 में चौकोड़ी निवासी 22 वर्षीय सरिता अधिकारी के साथ हुआ था। उनकी 17 महीने की एक बेटी गीतांजलि थी। चंचल दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
बताया जा रहा है कि गांव में हर रोज होने वाले लड़ाई-झगडे़ से बचाने के लिए उसने पत्नी और बेटी को चौकोड़ी स्थित मायके में ही रखा था।
चंचल तीन दिन पहले ही दिल्ली से चौकोड़ी लौटा था और बृहस्पतिवार रात पत्नी और बेटी के साथ गांव चचरेत गया था। शुक्रवार सुबह तीनों कमरे के भीतर मृत मिले।
मृतका सरिता के पिता चंद्र सिंह अधिकारी और चाचा आनंद सिंह ने प्रशासन के सामने तीनों की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि परिवार के ही कुछ लोग चंचल के परिवार से रंजिश रखते हैं।
इसी कारण उसे पत्नी को मायके में रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजस्व पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। राजस्व पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।

सरिता (फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

चंचल सिंह (फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गमगीन बैठी महिलाएं।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें