फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पांगती की जयंती एक को

Sun, 29 Oct 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
त्रिलोक सिंह पांगती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती की जयंती एक नवंबर को जीआईसी परिसर में मनाई जाएगी। वहां विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि आजादी के आंदोलन में सैकड़ों सेनानियों ने प्रतिभाग किया। आजादी के आंदोलन में शहीद हुए क्षेत्र के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती की मातृभूमि मुनस्यारी में पहली बार उनकी जयंती मनाई जा रही है। इसमें उनके जीवन पर आधारित निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जीआईसी का नाम शहीद त्रिलोक सिंह पांगती के नाम पर रखा है। इसलिए जीआईसी के पास स्मारक भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें