फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वीं पुण्यतिथी पर राज्य आंदोलनकारी निर्मल पंडित को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में राज्य आंदोलनकारी निर्मल कुमार जोशी (पंडित) की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनको श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को शहीद स्मारक में हुए कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 27 मार्च को शराब नीलामी के विरोध में निर्मल पंडित ने कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लिया था। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान 16 मई 1998 को उनकी मौत हो गई थी। वक्ताओं ने कहा निर्मल पंडित 57 दिनों तक फतेहगढ़ जेल में भी रहे थे। वो चिटगल जिला पंचायत की सीट से सदस्य भी रहे थे। दो बार पिथौरागढ़ महाविद्यालय में सचिव और एक बार अध्यक्ष रहे। युवाओं में गहरी पैठ रखने वाले पंडित आमजन के बीच काफी लोकप्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी जुगल किशोर पांडे ने किया। कार्यक्रम में डीएन भट्ट, गिरधर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राज्य आंदोलनकारी तपन रावत, मनोज कुमार जोशी, वरिष्ठ व्यापारी नवल किशोर रावल, धनीराम चन्याल, भगवान बल्लभ पंत, चंद्रशेखर मखौलिया, पंकज बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें