फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडाक ट्रेकिंग रूट में गिरा पेड़ अब तक नहीं हटाया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक ट्रेकिंग रूट में गिरा पेड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के चंडाक ट्रैकिंग रूट पर बरसात में गिरे पेड़ों को नहीं हटाया जा सका है। पेड़ों के बीच मार्ग पर पड़े होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास का चंडाक ट्रैकिंग रूट सुगम होने के कारण पर्यटकों की खासी पसंद है। स्थानीय लोगों के साथ ही पिथौरागढ़ आने वाले पर्यटक भी इस रूट पर घूमना पसंद करते हैं। यहां घूमने के लिए सुबह-शाम सैकड़ों लोग इस रूट से जाते हैं। चंडाक क्षेत्र के ग्रामीण इस रूट से पैदल आवाजाही करते हैं। बरसात में इस ट्रैकिंग रूट पर चीड़ के चार पेड़ गिर गए थे। इन पेड़ों के कारण कुछ दिन पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद रहा था।
आवाजाही बहाल करने के लिए स्थानीय लोगों ने स्वयं ही पेड़ों की टहनियां तो काटकर हटा दी थीं लेकिन पेड़ के विशालकाय तने नहीं हटाए जा सके हैं। मुख्य रूट पर पेड़ गिरे होने से ट्रैकिंग करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो बीच मार्ग से ही लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैकिंग रूट पर अवरोध बने पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रैकिंग रूट में खतरा बने कई दरख्त
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-चंडाक ट्रैकिंग रूट के कुछ स्थानों पर कई चीड़ के दरख्त खतरा बने हैं। कुछ पेड़ रास्ते की ओर झुके हैं। तेज हवा या बारिश होने पर इन पेड़ों के मार्ग पर गिरने का खतरा बना है। यदि लोगों के गुजरते समय पेड़ गिरे तो गंभीर हादसा हो सकता है।
ट्रैकिंग रूट पर गिरे पेड़ों का निस्तारण वन पंचायत बजेटी को करना है। इसके लिए वन पंचायत को कहा गया है। वन पंचायत के सरपंच को दोबारा कहा जाएगा। जो पेड़ खतरा बने हैं उनके निस्तारण के लिए भी कार्यवाही की जाएगी। - दिनेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें