फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सावधान- रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने मांग लिए दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साइबर ठग रोज नए-नए तरीके ढूंढकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। कुछ लोग रिश्तेदार बनकर लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें कॉल कर मदद के लिए रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी से साइबर ठग ने जमाई बताकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट ली। कर्मी को रिश्तेदारों की जानकारी देकर साइबर ठग ने उसका विश्वास जीता और उसके बाद दस हजार मदद के नाम पर मांग लिए। साइबर ठग ने पहले स्वास्थ्य कर्मी को एक रुपये ऑनलाइन भेजे और फिर उनसे दस हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि साइबर ठग रिश्तेदार बनकर लोगों की जानकारी जुटाकर उनसे मदद के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। ऐसे दो से तीन मामले सामने आ चुके हैं। यह लोग मेवाती गैंग के सदस्य हैं जो इस तरह के साइबर अपराध कर रहे हैं। सभी मामलों में जांच चल रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस कराए रुपये
पिथौरागढ़। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में रुपये वापस कराए। पीड़ित सुरेेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि 11 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता के खाते से 53,999 रुपये निकल गए। साइबर सेल टीम ने कार्रवाई कर खाते में 34,999 रुपये वापस कराए। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें