फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंधड़ से पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, श्रद्धालुओं की राह थामी

Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में 3:30 बजे मौसम ने करवट बदली। तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ के चलते मार्ग में कई जगह पेड़ गिर गए, इससे पूर्णागिरि धाम पर आवाजाही पूरी तरह थम गई। गनीमत नहीं रही कि जगह-जगह गिरे पेड़ों के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पैदल धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार करीब पौने पांच बजे पूर्णागिरि धाम मार्ग पर अंधड़ से कई पेड़ गिरने की सूचना मिली। इसी मार्ग पर चल रहे एक मैक्स वाहन पर पेड़ टहनी गिर गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का खतरा
मौके पर जेसीबी भेजकर सभी पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। हालांकि कई पेड़ एक साथ गिरने के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, इससे दर्जनों वाहन फंसे रहे। वाहन से मां के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, पिछले 24 घंटे में चंपावत में तीन और पाटी में एक मिमी बारिश हुई। रविवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें