चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला जज अनुज कुमार संगल ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता, सिविल जज (सीनियर डिविजन) रश्मि गोयल, सिविल जज (जूनियर डिविजन) विशाल गोयल समेत जिला बार संघ के अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।