पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी की ओर से चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान 521वें दिन भी जारी रहा। पौधरोपण अभियान से जुड़ते हुए धारचूला के जिप्ती निवासी दिव्यांशु शाही ने अपने जन्म दिन पर एक पौधा धरती के नाम पर लगाया। दिव्यांशु ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर अब पौधरोपण करेंगे। साथ ही इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।