पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान और 55वीं वाहिनी एसएसबी ने जमतड़ी में 22 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया। मास्टर टेनर गीता पंत ने महिलाओं को सिलाई की तकनीक और विभिन्न डिजाइन के कपड़े तैयार करने की बारीकियां बताईं। एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। इस मौके पर गीता, राखी, रवीना, मनीषा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।