फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंधी से लाइन पर गिरा पेड़, यातायतबंद, बिजली गुल

Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में पेड़ के गिरने से बंद अस्पताल जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट/बंगापानी। क्षेत्र में शुक्रवार की रात को आई आधी से अस्पताल मार्ग पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे डीडीहाट और बंगापानी तहसील क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ से 12 बजे तक आई आंधी से डीडीहाट के अस्पताल रोड पर चीड़ का एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे अस्पताल रोड बंद हो गई। तार टूटने से आंबेडकर वार्ड के कई हिस्सों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। सड़क बंद होने की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह अग्निशमन दल ने पेड़ को कटर मशीन से काटकर यातायात बहाल कराया। कई घंटों की मशक्कत के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने टूटी लाइन को ठीक कर बिजली बहाल की। उधर बिजली गुल होने से बंगापानी में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें