पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आपातकालीन कक्ष में कई रोगियों के आने के बाद बेड फुल हो गए जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मजबूरी में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया। आपातकालीन कक्ष में छह बेड हैं लेकिन रोगियों की संख्या अचानक बढ़ने से अस्पताल प्रबंधन को परेशानी उठानी पड़ी।
सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे ओपीडी के खुलने से पहले ही रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 9.30 बजे ओपीडी खुलने के डेढ़ घंटे में 750 से अधिक लोगों के पर्चे कट गए थे। प्रत्येक चिकित्सक के कक्ष के बाहर रोगियों और तीमारदारों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों का उपचार करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सर्वाधिक रोगी बुखार, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी, दस्त पीलिया, टाइफाइड के पहुंच रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन, रक्त जांच केंद्र में लगी रही। अस्पताल में सारे वार्ड फुल चल रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में बरामदे में बेड लगाकर रोगियों का इलाज कर रहे हैं।
ऐसे करें रोगों से बचाव
- अपने आसपास सफाई बनाए रखें
- मच्छरदानी का प्रयोग करें
- चिकित्सक की सलाह के बगैर दवा ना लें
- पानी को उबालकर पिएं
- स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
- बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखें
-
इनसेट कोट-
जिला अस्पताल में लगातार रोगियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोगियों को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। आपातकालीन कक्ष में रोगियों की भीड़ बढ़ने कारण एक बैड पर दो रोगियों को भर्ती कर उपचार किया गया। -डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
-
वनराजि गांव कूटा में फैला डायरिया और बुखार
- ग्रामीण ने स्वास्थ्य विभाग से कि शिविर लगाकर उपचार कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लगातार बढ़ रही गर्मी से वनराजि क्षेत्र कूटा चौरानी और मदनपुरी क्षेत्र में वनराजि परिवार बुखार, उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।
डीडीहाट विकासखंड के कूटा, चौरानी, मदनपुरी क्षेत्र में वनराजियों के परिवार रहते हैं। इन दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी से इन क्षेत्रों में बुखार, उल्टी दस्त की शिकायत मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कूटा क्षेत्र में शिविर लगाकर वनराजियों का इलाज किया। अभी भी कूटा, मदनपुरी, चौरानी के वनराजि बच्चों में बुखार के लक्षण मिल रहे हैं। डीडीहाट अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ बच्चों में डायरिया के लक्षण पाए गए थे जो अब ठीक हो रहे हैं। सीएमओ एचएस ह्यांकी का कहना है कि वनराजियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सीएचसी डीडीहाट की टीम को लगातार इन क्षेत्रों में शिविर लगाने के लिए भेजा है।
..................
अस्पताल में बढ़ते ही जा रहे हैं बुखार, उल्टी के मरीज
-हर सप्ताह बढ़ रही बुखार की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। बढ़ती गर्मी के कारण जिले में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गर्मी के चलते बुखार, खुजली, उल्टी, दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 480 ने अपना पर्चा कटाया तो 30 से अधिक मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। पीएसएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें बुखार, उल्टी, दस्त से परेशान मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे से लेकर बड़े बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, उल्टी दस्त आदि की समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी में सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी में एक दम ठंडा खाने से बचे। बासी भोजन न खाएं। ताजा और साफ भोजन लें।
............
एक सप्ताह के अवकाश में गए नेत्र विशेषज्ञ
चंपावत। जिला अस्पताल के एकमात्र नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य एक सप्ताह के अवकाश पर चले गए हैं। उनके अवकाश पर जाने से लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। अवकाश से लौटने के बाद ही आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हालांकि नेत्र सहायक डॉ. संतोष पाल मरीजों की आंखों की जांच कर जरूरी दवा देंगे। अस्पताल पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य एक सप्ताह के चिकित्सा अवकाश पर हैं। वह अगले सप्ताह से मरीजों का इलाज करेंगे। संवा