फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यात्रियों ने ज्योलिंगकांग में लगाया पौधा

Wed, 12 Jun 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ज्योलिंगकांग में पौधा लगाते आदि कैलाश यात्री। स्रोत: केएमवीएन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा कर लौटे नौवें दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रियों ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत आवास गृह परिसर में लगाया। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने कालापानी, नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में पौधरोपण किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण धारचूला में किया गया। यात्रियों ने हिमालय बचाने के लिए गुरुरानी की पहल का भी स्वागत किया। यात्री दल में 9 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं। यात्री दोपहर का भोजन कर रात्रि विश्राम को चौकोड़ी रवाना हुए। दल के कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें