सिमलगैर में हिंदू जागरण मंच के सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत: मह
- फोटो : बाबा के 11 मंदिरों में मनसा सिद्धि का प्रतीक है कैंची धाम
पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच ने सिमलगैर वार्ड पुरानी बाजार में लक्ष्मी रायपा के आवास पर साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ हर वार्ड में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य हिंदू सनातन संस्कृति को संजोए रखना है। स्वरांजलि नृत्य वाटिका की प्रबंधक उमा पांडे ने हिंदू जागरण मंच के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर श्वेता, लक्ष्मी थापा, मोनिका थापा, राज जंग, कुलदीप जंग थापा, पुष्पा थापा, भागीरथी थापा, मुन्नी सहित कई महिलाएं मौजूद रही। संवाद