फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल से कुक्कुट, मांस और अंडों के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक

Tue, 12 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तर प्रदेश के विलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने पड़ोसी देश नेपाल से कुक्कुट पक्षी, कुक्कुट मांस और अंडों के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया है कि रामपुर जिले के विलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। इसको देखते हुए नेपाल से मांस और अंडों के परिवहन पर रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी ने पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कुक्कुट के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें