डीडीहाट के खेतार कन्याल में रोपाई लगाती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इससे खेतों में उत्सव जैसा माहौल है। रोपाई के साथ-साथ झोड़ा-चांचरी और हुड़किया बोल भी गाए जा रहे हैं। डीडीहाट के खेतार कन्याल, खेतार भंडारी, देवीसूना क्षेत्र में धान की रोपाई की जा रही है। इस कार्य में पुरुष महिलाओं का सहयोग कर रहे हैं। इस वर्ष बारिश कम होने से खेतों की नमी खत्म हो गई है। ग्रामीण नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाकर रोपाई कर रहे हैं। रोपाई के साथ-साथ महिलाएं और पुरुष हुड़किया बौल, झोड़ा-चांचरी भी गा रहे हैं। संवाद